थाना बहोरीबंद पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता वाहन रैली

 थाना बहोरीबंद पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता वाहन रैली
 
थाना बहोरीबंद पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता वाहन रैली

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिसअधीक्षक  अभिनय विश्कर्मा के निर्देशन  व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,डा. संतोष  डेहरिया  एवं  एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन मे  सडक दुर्घटनाओ की  रोकथाम हेतु  किये जा  रहे  प्रयासो एवं सडक सुरक्षा  से  संबंधित नवचारो ,शोशल मीडिया  एव अन्य माध्यमो से चलाये जा रहे  जनजागरुकता अभियान के  अंतर्गत  आज दिनांक 13/1/26 को थाना  प्रभारी  बहोरीबंद अखलेश दाहिया अपने समस्त थाना पुलिस  स्टाफ तथा गणमान्य नागरिको की उपस्थिति मे थाना परिसर,बहोरीबंद  से,बहोरीबंद कस्बा,मोहाई  तिराहा -बहोरीबंद  तक  दो पहिया वाहन में हेलमेट पहनकर वाहन  रैली निकाली गयी जिसमे पुलिस व गणमान्य नागरिको  व्दारा आम लोगो को *जनजागरुकता संदेश* -सडक पर लापरवाही  नही,जिम्मेदारी  जरुरी  पुलिस विभाग आम  नागरिको से  अपील करता है कि वाहन  चलाते समय नियमो का अनिवार्य़ रुप  से  पालन करे । हेलमेट एवं सीट बेल्ट का   उपयोग करे,निरधारित  गति सीमा  का ध्यान  रखे  तथा नशे की अवस्था मे  वाहन  न चलाये ,  दुर्घटना,की स्थिति मे घायलो की सहायता करना मानवता का कार्य है,आपकी सतर्कता ,  किसी की  जिंदगी बचा सकती है  सुरक्षित चले सुरक्षित  पहुचे "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" संदेश दिया गया ।

  थाना बहोरीबंद कटनी पुलिस सदैव आपके साथ,आपकी सुरक्षा हमारा ध्येय।

थाना बहोरीबंद पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता वाहन रैली


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post