कटनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रकारवार्ता रख,बताया,रखवोट चोरी पकड़ी गई,भाजपा द्वारा फजी रुप से मोटर लिस्ट में नाम कटवाये जा रहे

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार,माग प्रदेश के साथ साथ कटनी जिले में मतदाता सूचीका विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस.आईआर) किया जा रहा है जिसके अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाश दिनांक 23-12-2025 को किया जा चुका है तथा उक्त सूपी में सम्मिलित नामी पर प्रारूप-6 में दावा और प्रारुप-7 में नाम कटवाने के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि कञ्जनी विधानसभा के सभी बूथों में बी.एल.ओ. द्वारा स्वतः ही घर घर जाकर चुनाव आयोग से प्राप्त मतदाता फार्म के वितरण किये गये और मतदाताओं का सत्यापन किया और उसके बाद ही प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है।
भाजपा द्वारा प्रारुप मतदाता
सूची में सम्मिलित हजारों नामों को काटने का षडयन्त्र किया गया है। जिसके अंतर्गत रघुनाथगंज वार्ड क्रमांक 23 के बूथ नंबर 178 एवं न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र के 138 से 149 तक एवं शहर के अनेकों वाडों में विभिन्न मतदाता केन्द्रों में हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने हेतु फर्जी आपत्तिकर्ता के नाम से तहसील कन्ट्रोल रूम में आवेदन दिये गये हैं।यदि मतदाता सूची में किसी नाम के सम्मिलित होने पर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो सामान्यतः वह बूथ में जाकर बी.एल.ओ. को आवेदन देता है लेकिन भाजपा द्वारा षडयंत्र करके हजारों की संख्या में एक साथ आवेदन प्रशासनीक व जिम्मेदार अधिकारियों की उच्च स्तरीय मिलीगगत से सीधे कंट्रोल रूम में दिये और कन्ट्रोल रुम के कर्मचारियों के द्वारा सुपरवाईजर को भिजवाई गई और अब बी.एल.ओ. पर दबाव डालकर ऐसे मतदाताओं के नाम जो जन्म से ही और वर्तमान में निवास कर रहे हैं, उनके नाम मतदाता सूची से काटने का षडयंत्र किया जा रहा है। रघुनाथगज वार्ड के बूध कमांक- 178 में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गुलवारा के दिलीप वल्द आशाराम हल्दकार के नाम से. उसके फर्जी हस्ताक्षर करके आपत्ति आवेदन दिये गये हैं जबकि पता करने पर ज्ञात हुआ है कि दिलीप पिता आशाराम हल्दकार जाति का है तथा उसके द्वारा ऐसे कोई हस्ताक्षर करके आवेदन नहीं दिया गया है वह हिंदी में नहीं बल्कि अंग्रेजी में हस्ताक्षर करता है। इस प्रकार दूध कमांक 142 के संबंध में रमेश वल्द शिवचरण के नाम से नाम काटने का आवेदन दिया गया है जिसके संबंध में यह पता चला है कि रमेश की जाति दुबे है तथा वह ग्राम देवडोंगरा का निवासी है तथा उसके द्वारा भी कहा गया है कि उसने कोई भी नाम काटने का आवेदन नहीं दिया है। इसी प्रकार बूध02 नंबर 172 में भी धाम हरदुआ निवासी किशोरीलाल के कनी हस्ताक्षर करके नाम काटने के आवेदन दिय गये हैं। इसी प्रकार शहर के खिरहनी, मंगल नगर, मट्टा मोहल्ला, नदन मोहन चौवे वार्ड के विभिन्न मतदाताओं के नाम कटाने हेतु प्रारुप-7 के फर्जी आवेदन दिये गये हैं। ईश्वरीपुरा वार्ड के बूथ कमांक 180, 181, 182 में भी नाम कओ जाने हेतु फर्जी नाम से प्रारुप 7 के आपत्ति आवेदन दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि जो आपत्ति आवेदन दिये गये हैं वह फर्जी व कूट रचित तरीके से किसी कार्यालय में कम्प्यूटर के माध्यम से तैयार किये गये हैं। जिसमें जिस मतदाता का नाम काटा जाना है. उसका विवरण कम्प्यूटर से टाईप किया हुआ है जबकि आपत्तिकर्ता का नाम व विवरण हस्तलिपि में है. जिससे यह प्रमाणित है कि भाजपा द्वारा कांग्रेस समर्थित एवं धर्म विशेष से संबंधित मतदाताओं के नाम काटने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी
के पूर्व अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट, जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ठा. गुमान सिंह, पूर्व अध्यक्ष करण सिंह, प्रदेश जिला महामंत्री रजनी वर्मा, एडवोकेट भूपेश जायसवाल, नगर निगम के पूर्व पार्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष पंकज गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक पांडेय, श्री गोविंद सचदेवा, श्री दानिश अहमद इत्यादि उपस्थित थे। सभी ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी से मांग की है कि नाम कटाने हेतु दिये गये सभी फार्मों को जप्त कर उनके संबंध में जॉच की जावे एवं फर्जी कार्यवाही में सम्मिलित कर्मचारियों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराकरे जेल की सैर कराई जाये।
