कटनी,संविदा कर्मियों का महासम्मेलन 30 जनवरी को भोपाल पहुंचेंगे कटनी से सैकड़ों संविदा,कर्मी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। संविदा कर्मियों द्वारा जिला,कलेक्टर को सामूहिक अवकाश की सूचना देकर।मध्य प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 30 जनवरी को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस महासम्मेलन के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समय प्रदान किया गया है।इसी क्रम में जिला कटनी के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर कलेक्टर को विधिवत सूचना प्रदान की गई।इस अवसर पर जिला पंचायत कटनी से मृगेंद्र सिंह,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी वर्षा जैन,विकासखंड समन्वयक जग्गी पटेल,बलराम दहिया, लक्ष्मण बुनकर, नरेश राठौर, आरिफ खान, श्वेता बरसिया, गोविंद सिंह ठाकुर, सीमा सिंह, विवेक तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

