गगन बजाज हत्याकांड का एक और आरोपी माधवनगर पुलिस की गिरफ्त में

 गगन बजाज हत्याकांड का एक और आरोपी माधवनगर पुलिस की गिरफ्त में

गगन बजाज हत्याकांड का एक और आरोपी माधवनगर पुलिस की गिरफ्त में

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक,नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में गगन बजाज की हत्या के एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।प्रार्थिया सोनम चांदवानी ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 05.10.25 के रात करीबन 12.15 बजे पड़ोस में रहने वाली रिया भागचंदानी ने प्रार्थिया के घर में आकर बताया कि गागा उर्फ गगन को अभय दुबे, आशीष व एक अन्य व्यक्ति ने चाकू (धारदार हथियार) से हत्या करने की नियत से घर के सामने शरीर में मार रहे है जिनको बहुत खून निकल रहा है। भाई गगन उर्फ गागा घर के सामने जमीन पर पड़ा हुआ था जिसके कमर तरफ से खून बह रहा था। मुझे देखकर तीनों अभय दुबे, आशीष व एक अन्य व्यक्ति दो पहिया वाहन से भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध धारा 109(1),3(5) बीएनएस. का अपराध पंजबीद्ध किया गया। घायल गागा उर्फ गगन बजाज को इलाज हेतु जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया। इलाज दौरान गागा उर्फ गगन बजाज की मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) का इजाफा किया गया। प्रकरण के आरोपी अभय दुबे, आशीष तिवारी एवं शाहिल वाधवानी की घटना समय सीसीटीव्ही फुटेज व अन्य साक्ष एकत्रित किये गये। तीनों की जानकारी प्राप्त हुई की आरोपी घटना घटित करने के बाद जबलपुर तरफ भाग रहे है। जिनकी तलाश हेतु थाना स्टाफ व सायबर टीम की मदद से स्लीमनाबाद के पास आरोपीगण तेजी से जबलपुर तरफ भागते दिखे। तीनों आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी भेजा गया। आरोपी शाहिल वाधवानी से एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर यह जानकारी मिली कि उक्त प्रकरण में आरोपी नीरु उर्फ नीरज भोजवानी की षणयंत्रकारी भूमिका रही है। जो मामले में आरोपी नीरु उर्फ नीरज भोजवानी को दिनांक 20.10.25 को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य संकलन एकत्रित करने के लिये माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड में लिया जाकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गगन बजाज हत्याकांड का एक और आरोपी माधवनगर पुलिस की गिरफ्त में


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post