आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी संकल्प अभियान को सशक्त बनाने का आव्हान विजयराघवगढ़ तथा मुड़वारा विधानसभा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति आयोजित हुए भव्य सम्मेलन

 आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी संकल्प अभियान को सशक्त बनाने का आव्हान विजयराघवगढ़ तथा मुड़वारा विधानसभा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति आयोजित हुए भव्य सम्मेलन

आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी संकल्प अभियान को सशक्त बनाने का आव्हान विजयराघवगढ़ तथा मुड़वारा विधानसभा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति आयोजित हुए भव्य सम्मेलन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तथा मुड़वारा विधानसभा में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सम्मेलनों का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपाजनों सहित व्यापारियों, किसानों सामाजिक संस्थाओं के साथ गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। विजयराघवगढ़ का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के निवास में आयोजित हुआ। कार्यकम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन जबकि मुख्य वक्ता पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक रवि खरे ने रखी।मुख्य अतिथि श्री टण्डन एवं मुख्य वक्ता श्री श्रीवास्तव ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी संकल्प अभियान को सशक्त बनाने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के के हर घर स्वदेशी अभियान को व्यापक जनांदोलन बनाने का आव्हान किया।श्री शशांक श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का आधार स्वदेशी विचारधारा है। जब हम देशी उत्पादों का उपयोग करेंगे और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देंगे, तभी भारत आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेगा।” उन्होंने सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंच पर सर्व श्री दीपक सोनी टंडन,श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री रवि खरे, श्री आशुतोष शुक्ला,उदयराज सिंह चौहान, डारेश्वर पाठक, शांति यादव, श्रीमती राजेश्वरी दुबे श्रीमती पलक ग्रोवर, रंगलाल पटेल, बलराम दास गुप्ता, जयवंत सिंह चौहान, श्यामराज सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, मनोज उपाध्याय, श्रीमती सुनीता दाहिया उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु सामूहिक संकल्प लिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग एवं नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण भवानी मिश्रा, विवेक सिंह, प्रमोद सोनी, अरुण पटेल,  जगदीश गुप्ता, मनोज तिवारी, श्री राम सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कटनी मुड़वारा विधानसभा का सम्मेलन नगर निगम आडिटोरियम में हुआ आयोजित

इधर कटनी मुड़वारा विधानसभा का सम्मेलन नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री संदीप जायसवाल उपस्थित रहे। जबकि मुख्यवक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि स्वदेशी अभियान हमारे व्यवहार का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी चीजों में स्वदेशी अपनाने से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। कोरोना काल के कठिन समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदृष्टि के साथ आत्मनिर्भर भारत का स्वरूप प्रस्तुत किया, जो आज देश को नई दिशा दे रहा है। मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमें एक दिशा दी है।आत्मनिर्भर भारत” की। इसका उद्देश्य है कि हम देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करें, अपने उद्योगों को बढ़ावा दें और भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं।कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला मंत्री श्री आशीष गुप्ता बाबा ने दी, जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय ने किया।मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन,विधायक संदीप जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल,शशांक श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के जिला संयोजक रवि खरे, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, मण्डल अध्यक्ष संजू गर्ग, रजत जैन, कौशलेश मिश्रा, श्रीराम पटेल, ब्रजनंदन पटैल, सौरभ अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी संकल्प अभियान को सशक्त बनाने का आव्हान विजयराघवगढ़ तथा मुड़वारा विधानसभा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति आयोजित हुए भव्य सम्मेलन


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post