दीपावली पर्व के पूर्व एवं पश्चात भी जारी रहे नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था के प्रयासआतिशबाजी अवशेषों का किया गया त्वरित निस्तारण नगर निगम की स्वच्छता टीम की तत्परता से शहर रहा साफ एवं स्वच्छ

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दीपावली पर्व के अवसर पर नगर निगम कटनी द्वारा नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। महापौर श्रीमती प्रीति सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री परिहार के निर्देशन में सफाई अमले ने दीपावली पर्व के पूर्व एवं पश्चात दोनों ही चरणों में दिन-रात मेहनत कर नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास जारी रहे। दीपावली के पूर्व प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं वार्डों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों की विभिन्न सड़कों की सुचारू सफाई , कचरा उठाव, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य निरंतर जारी रहा। वहीं कचरा संग्रहण वाहनों द्वारा भी डोर टू डोर कचरे के संग्रहण का कार्य किया जाकर मोहल्ले एवं बस्तियों की गलियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के प्रयास किए गए। दीपावली पर्व के अगले दिन मंगलवार प्रातः से ही निगम की स्वच्छता टीम द्वारा अतिरिक्त वाहनों एवं श्रमिकों की सहायता से विभिन्न मार्गों की सफाई कर आतिशबाजी से उत्पन्न अवशेष का त्वरित निस्तारण  पृथक वाहन से गया। वहीं पूजन सामग्री एवं ठोस कचरे का निगम की टीमों द्वारा संग्रहण किया जाकर वार्डवार विशेष अभियान चलाते हुए सफाई कार्यों को पूर्ण किया गया।महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कहा कि “स्वच्छता केवल निगम का नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का साझा दायित्व है। दीपावली पर्व पर नगरवासियों के सहयोग से नगर निगम ने स्वच्छता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।”निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि “पर्व के बाद भी नगर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु टीमों को निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।” नगरवासियों से अपील है कि वे अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें, त्यौहारों के बाद उत्पन्न कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें एवं नगर निगम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें।

दीपावली पर्व के पूर्व एवं पश्चात भी जारी रहे नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था के प्रयासआतिशबाजी अवशेषों का किया गया त्वरित निस्तारण नगर निगम की स्वच्छता टीम की तत्परता से शहर रहा साफ एवं स्वच्छ

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post