दीपदान कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने सौंपे दायित्व विभागीय अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार 21 अक्टूबर को कटाए घाट में प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले भजन कार्यक्रम एवं शाम 6 बजे से नदी घाट पर गंगा आरती, भजन एवं दीपदान कार्यक्रम के दौरान निगम से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु निगम के विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा इस संबंध में जारी आदेशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी को कटाए घाट नदी एवं पहुंच मार्ग की बेहतर साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने हेतु निर्देशित किया गया हैं। वहीं प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं उनकी टीम को दीपदान के मद्देनजर कटाए घाट नदी एवं आसपास प्रकाश की अतिरिक्त समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।जबकि प्रभारी कार्यपालन यंत्री आसित खरे एवं सहायक यंत्री सुनील सिंह को निर्माणाधीन रिवर फ्रंट की निर्माण सामग्री व्यवस्थित कराकर सुगम आवागमन मुहैया कराने के साथ बेरीकेटिंग की व्यवस्था कराने का दायित्व सौंपा है। वहीं अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह को यातायात पुलिस से समन्वय स्थापित कर पार्किंग एवं दुकानों को व्यवस्थित कराने के साथ ही आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु नदी घाट के पास बेरीकेटिंग कराने हेतु निर्देशित किया जाकर समस्त व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

दीपदान कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने सौंपे दायित्व विभागीय अधिकारियों को   समस्त व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराने के दिए निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post