वार्ड,पार्षद मिथिलेश जैन एवं पार्षद राजकुमारी जैन द्वारा समस्त सफाई मित्रों का मिठाई एवं उपहार देकर किया सम्मान
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।सफाई मित्रों के साथ दीपावली मनाई।रघुनाथगंज वार्ड के पार्षद मिथलेश जैन, एडवोकेट एवं विश्राम बाबा वार्ड की पार्षद श्रीमती राजकुमारी जैन ने दीपावली के अवसर पर वार्डों में काम करने वाले समस्त सफाई मित्रों एवं कटनी एमएसडब्ल्यू के चालक व सहायक को अपने निवास पर बुलाकर उनका सम्मान करते हुए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी तथा मिठाइयां व उपहार वितरित किए। समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए दोनों पार्षद ने कहा कि समस्त सफाई मित्र उनके परिवार के सदस्यों की तरह है जिनके सेवा कार्य से वार्डों और शहर में स्वच्छता का वातावरण बनता है।समस्त सफाई कर्मी अपने स्वागत से उद्भूत हो गए और उन्होंने पार्षद द्वय का धन्यवाद किया।

