एस डी एम कटनी एवं निगम के राजस्व अमले ने पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं का किया संयुक्त निरीक्षण सुरक्षा के समस्त आवश्यक इंतजाम चाक चौबंध रखने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दीपावली पर्व के दौरान   द्वारका सिटी के पीछे चयनित स्थल पर लगाए गए पटाखा बाजार का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं निगम के राजस्व अमले द्वारा शनिवार को निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक भी मौजूद रहे।एसडीएम श्री चतुर्वेदी ने द्वारका सिटी के पटाखा बाजार में अस्थाई रूप से पटाखा विक्रय हेतु लगाई गई 59 दुकानों के मध्य की निर्धारित दूरी, दुकानों में अग्निशमन यंत्रों सहित बालू एवं रेत की व्यवस्था के साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन एवं बाजार में सुरक्षा और अग्नि नियंत्रण के सभी आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए समस्त आवश्यक इंतजाम चाक चौबंध रखने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक विनोद सिंह चौहान सहायक राजस्व निरीक्षक सनीष रजक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि कल 19 अक्टूबर रविवार को प्रातः 11 पुनः स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ना पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को वहां से बेदखल करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थल आवंटन एवं सुरक्षा की दृष्टि से  किसी को समस्या होने पर उन समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

एस डी एम कटनी एवं निगम के राजस्व अमले ने पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं का किया संयुक्त निरीक्षण सुरक्षा के समस्त आवश्यक इंतजाम चाक चौबंध रखने दिए निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post