बड़वारा पुलिस नें 24 घंटे के अंदर चोरी गई ऑटो ई-रिक्शा एवं बैटरियां,दो अलग-अलग स्थानों से बरामद कर आरोपीगणों को भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा चोरियों की रोकथाम एवं चोरी हुए मशरुका की बरामदगी एवं आरोपीगणों की पता तलास करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वाटर,उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उनि केके पटेल के नेतृत्व में चड़वारा में चोरी गयी ऑटो ई-रिक्शा एवं बैटरियों की बरादमगी कर चोरी का खुलाशा किया।दिनांक 17.10.2025 को रामजी यादव निवासी बछौली का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरे पास ई रिक्शा जिसका नम्बर MP-21-ZB-3026 जिसे में अपने दोस्त धनुषधारी साहू पिता रामभजन साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम भनपुरा थाना बड़वारा को चलाने के लिये नवरात्रि में दिया था जो आज दिनांक 17/10/25 को सुबह 08/00 बजे करीबन पर आकर बताया कि ई रिक्शा क्र. MP-21-ZB-3026 नीले कलर की अतुल कंपनी की पुरानी इस्तेमाली जिसे वह अपने घर के सामने रोड के किनारे खड़ा कर चका में चैन बांध कर घर के अंदर सो गया था रात करीबन 02:00 बजे उठकर देखा तो गाडी खडी थी फिर सो गया सुबह फिर दोबारा करीबन 04:00 बजे उठकर देखा रोड के किनारे रिक्शा नहीं खड़ी थी। फिर में आस पड़ोस गांव में जाकर पत्ता किया पता नहीं चला रिक्शा कोई अज्ञात व्यक्ति ऑटो ई-रिक्शा कीमती 1,80,000/- रुपये की चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बड़वारा में अपराध क्र. 499/25 धारा 303(2) बीएनएस कायम किया गया। एवं,दिनांक 17.10.2025 को अभिषेक गोस्वामी निवासी ग्राम बिजौरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि 16/10/2025 को रात्रि 08/00 बजे मामा जी अस्थि विसर्जन करने प्रयागराज चले गए थे मेरी नई ऑटो ई रिक्शा बिना नंबर की घर के बगल में मंदिर के सामने खड़ी कर गए थे पर में मेरी मां सुभद्रा बाई, मेरा छोटा भाई सौरभ गोस्वामी और नानी सावित्री बाई थी हम लोग प्रयागराज में थे तभी दिनांक 17/10/25 को शाम करीब 04/00 बजे मेरा छोटा भाई सौरभ गोस्वामी ने मोबाइल फोन करके बताया कि कोई अज्ञात चोर खड़ी ऑटो की बैट्री निकाल कर चोरी कर लिया है ऑटो में चार बैटरी लगी थी चारों बेटरी कीमती करीबन 80000 हजार रुपए की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध घाना बड़वारा में अपराध क्र. 501/25 चारा 303 (2) बीएनएस कायम किया गया।पुलिस अधीक्षक के आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी बड़वारा उनि केके पटेल द्वारा एक विशेष टीम की गठन किया गया जो टीम द्वारा चोरी गयी ऑटो ई-रिक्सा की बैटरियों एवं ऑटो ई-रिक्शा की तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरी गई ऑटो ई-रिक्सा की चार बेटरियां कीमती 80,000/- रुपये एवं ऑटो ई-रिक्शा कीमती 1,80,000/- रुपये बरामद किया गया एवं चोरी में उपयोग हुई ऑटो ई-रिक्शा जप्त किया जाकर आरोपीगणों 01. मासूम बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 19 साल निवासी बरगवां चांदी की दफाई थाना रंगनाथ नगर, 02. मोहित चंशकार पिता सुरेश बंशकार उम्र 21 वर्ष निवासी बंगला लाईना थाना माधवनगर जिला कटनी, 03. प्रदीप सिंह पिता मदन सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी मंगल नगर छपरबाह थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि,कृष्ण कुमार पटेल,सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, वीरेन्द्र चढ़ार, लालजी यादव, आरवाक,गौरीशंकर राजपूत, संतोष यादव,शिवप्रकाश,तिवारी, बृजलाल प्रजापति एवं,रवि कुमार कोरी की विशेष भूमिका रही।

