ग्राम हरदुआ व बिचुआ में जनसंवाद,ग्रामीणों को अपराध व अफवाहों से बचाव के दिए सुझाव

 ग्राम हरदुआ व बिचुआ में जनसंवाद,ग्रामीणों को अपराध व अफवाहों से बचाव के दिए सुझाव

ग्राम हरदुआ व बिचुआ में जनसंवाद,ग्रामीणों को अपराध व अफवाहों से बचाव के दिए सुझाव

मध्य प्रदेश न्यूज़ कटनी, 14 सितंबर 2025: शहर में बढ़ते अपराधों और अफवाहों के मद्देनजर कटनी जिले पुलिस चौकी निवार के ग्राम हरदुआ और बिचुआ में पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और अफवाहों से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सटीक व विश्वसनीय सूचना पुलिस तक पहुंचाने की अपील की, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए नए 112 आपातकालीन वाहन सेवा की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि इस नंबर पर किसी भी समय संपर्क करने पर पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध होगी।यह जनसंवाद कार्यक्रम ग्रामीणों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


    


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post