ग्राम पंचायत जोबिकला के नवयुवक मंडल के प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा का उनके कार्यालय पहुंच कर किया स्वागत
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जोबिकलां पंचायत के नवयुवक मंडल के प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के ऑफिस पहुंच भव्य स्वागत के साथ भेंट की एवं अपने ग्राम की गंभीर,समस्याएं जैसे ग्राम पंचायत में कर्मचारियों की उपस्थिति,हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल का निर्माण,नालियों में दवा का छिड़काव, बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्ट TV की मांगे, मनरेगा से रोड निर्माण एवं वृक्षारोपण आदि से अवगत कराते हुये उन्हें शीघ्र निराकृत करने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा द्वारा नवयुवकों के उत्साह एवं समाज सेवा एवं शिक्षा के जगत में सुधार लाने के प्रयास की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं को दूरभाष के माध्यम से तत्काल निराकृत करते हुए नवयुवकों को ऐसे ही समाज सेवा में निरंतर वृद्धि करने का आश्वासन,दिया।

