मुख्यमंत्री श्री यादव का स्वागत कर विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने,सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। मुख्यमंत्री के बड़वारा आगमन पर शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा अभिनंदनपूर्वक स्वागत किया गया तथा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह जी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया l
ज्ञापन की प्रमुख मांगें।
1️⃣ राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त नवीन शिक्षक संवर्ग (प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए2️⃣ गुरुजी से शिक्षा विभाग में समाहित हुए संविदा शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए3️⃣ ई-अटेंडेंस प्रणाली में आए दिन तकनीकी त्रुटियां एवं नेटवर्क समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इनके निराकरण तक ई-अटेंडेंस को स्थगित कर बायोमेट्रिक विकल्प लागू किया जाए।4️⃣ अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण किया जाए एवं उन्हें नियमित शिक्षकों के समान सेवा-सुविधाएं प्रदान की जाएं।इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा (म प्र शिक्षक संघ,आज़ाद अध्यापक संघ, राज्य शिक्षक संघ,राज्य कर्मचारी संघ,शिक्षक कांग्रेस,प्राथमिक शिक्षक गुरूजी संघ,आज़ाद शिक्षा परिषद,OPS संघ,अतिथि शिक्षक संघ आदि) के गणेशशंकर गर्ग, जे.पी.हल्दकार,रमाशंकर तिवारी, संजय मिश्रा,आशीष उरमलिया,भरत राय,अखिलेश पांडेय, शिवदास यादव,राजेंद्र राय,देवेंद्र कुलरहा,अनिल पटेल,केस लाल साहू,बसंत पांडेय,वीरेंद्र रघुवंशी, गुड्डा रैदास,विशम्भर चौधरी,प्रदीप मिश्रा,राकेशसिंह,बघेल,सुरेशपुरी गोश्वामि,राजाराम,सुमन दुबे आदि सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे। किशन लाल भुमियाँ संगठन मंत्री आज़ाद अध्यापक संघ एवं
राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा,कटनी (म.प्र.)

