मारपीट के मामलें में आरोपी को चंद घण्टे के अंदर बरही पुलिस ने पकड़ा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा,के निर्देशन वअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया,अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धार्वे,वि.गढ जिला कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरी.शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में मारपीट करने के आरोपी को चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार। ग्राम सुतरी थाना बरही में दिनांक 15.08.2025 की रात्रि में करीबन 09/00 बजे ग्राम सुतरी का रहने वाला भानु प्रताप सिंह अपने घर के सामने बने आंगन में बैठकर खाना पीना खा रहा था तभी उसके घर के सामने पड़ोस में रहने वाले मंगल दीन भूमिया ,विकास भूमिया और संतु भूमिया पुराने विवाद को लेकर आंगन में घुस आए और मां बहन की गंदी– गंदी गालियां देने लगे तब भानु प्रताप सिंह ने गलिया देने से मना किया तो तभी तीनों भानु प्रताप सिंह,भाई शिवप्रताप सिंह वा लड़के कृष्णा पाल सिंह के साथ लाठी डंडे व बके से मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे मारपीट मै भाई शिव प्रताप सिंह का लड़ाई झगड़े मै बाए हाथ का अंगूठा कट गया है कि रिपोर्ट पर थाना बरही चौकी खितौली में अपराध क्रमांक 465/2025 पंजीबद्ध किया जाकर मामलें के गंभीरता को देखते हुये तीनों आरोपियों की धडपकड हेतु टीम गठित की जाकर आरोपी मंगल दीन भूमिया, संतु भूमिया और विकास भूमिया को चंद घण्टें के अंदर गिर. कर माननीय न्यायालय पेश किया गया हैं।
इस संपूर्ण कार्यवाही में आरोपियों की गिरफ्तारी में
निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव थाना प्रभारी बरही उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल चौकी प्रभारी खितौली थाना बरही दिलीप,अंकित,आरक्षक आशीष पटेल,सीताराम वर्मा की मुख्य भूमिका रही।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

