श्री गहोई वैश्य वनिता समिति ने मनाया हिन्दी दिवस

 श्री गहोई वैश्य वनिता समिति  ने मनाया हिन्दी दिवस

श्री गहोई वैश्य वनिता समिति  ने मनाया हिन्दी दिवस

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के तत्वावधान में होटल सत्कार में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन समिति की सक्रिय सदस्याओं—श्रीमती कीर्ति मोदी, श्रीमती आभा नौगरहिया एवं श्रीमती सुमन  सेठिया के  द्वारा  किया गया। समिति की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत गहोई वैश्य वनिता समिति अध्यक्ष श्रीमती उषा नौगरहिया द्वारा हिंदी दिवस पर प्रेरक शब्दों के साथ हुई। तत्पश्चात श्रीमती विभा कंदेले, श्रीमती आरती सेठिया, गुंजन नौगरहिया, कीर्ति मोदी, दीपश्री नौगरहिया एवं  पिंकी जार, आभा नौगरहिया ने “हिंदी क्यों आवश्यक है और हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है”  "  हिन्दी दिवस मनाये जाने की आवश्यकता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ व प्राकृतिक आपदा से शीघ्र मुक्ति हेतु सामूहिक रूप से  श्री महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया और प्रभावित लोगों के कल्याण की प्रार्थना की गई।एक से बढ़कर एक ग़ेम हुए जिसमें अर्ली में मोहनी बरसैया, ग़ेम में शैलू चौदहा, रजनी बिलैया , खुशबू त्रिसोलिया ,रानो रावत, अनिता कनकने, विभा कंदेले विजयी रहीं।कार्यक्रम में आरती सेठिया , प्रतिभा सेठिया, साधना सेठिया, मधु  बरसैंया, रश्मि  बरसैंया, उमा रखौल्या, निर्मला रखौल्या, अनुप्रिया कनकने, मीना सुहाने, पिंकी जार, सीमा बहरे,  गुंजन नौगरहिया रुचि कंदेले,  भारती डेंगरे उपस्थित रही ।अंत में सचिव विभा कंदेले ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री गहोई वैश्य वनिता समिति  ने मनाया हिन्दी दिवस


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post