थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा बाल मित्र योजना के तहत कस्बे स्थित पाठशाला इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाने का कराया भ्रमण
मध्य प्रदेश समाचारन्यूज़कटनी।थाना. बहोरीबंद द्वारा बाल मित्र योजना के तहत कस्बे में स्थित पाठशाला इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया कराया गया एवं वर्तमान में बढ़ रहे साइबर संबंधी अपराध, गुडटच बेडटच, नवीन आपातकालीन सेवा 112 के बारे में जानकारी दी गई इसी के साथ-साथ छात्रों को नवीन अपराधिक अधिनियम,बाल विवाह उन्मूलन, पोक्सो एक्ट के अपराधों के संबंध में भी जानकारियां दी गई भ्रमण में करीब 80-100 छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे । पुलिस के इस कार्य की ग्रामीणों द्वारा की गई सराहना
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

