पहाड़ी निवार में टॉपर्स का सम्मान: सरपंच अर्चना बृजनंदनपटेल ने स्कूटी की चाबी देकर बढ़ाया हौसला
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी निवार में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अर्चना बृजनंदन पटेल ने टॉपर्स उदय रैदास (भानपुरा नंबर 2) और खुशी चौबे (पहाड़ी निवार) को स्कूटी की चाबी सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया।विद्यालय के प्राचार्य आलोक पाठक सहित समस्त शिक्षकगणों ने अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनका आभार जताया। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल ने छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। सरपंच ने कहा, "शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा।" उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल निवार के प्रकाश पटेल सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

