वरिष्ठ समाजसेवी,सोहन लाल वर्मा के,निधन पर सामाजिक संगठनों ने दुखी परिवार कोअपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने,ईश्वर से की,प्रार्थना
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी।प्रबंधक तेदुपत्ता सोहन लाल वर्मा वरिष्ठ समाज सेवी निवासी अमदरा का गुरुवार को अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया बताया गया कि उनके इलाज हेतु तत्काल कटनी अस्पताल लें जाया गया जहाँ डॉक्टरो की टीम ने जाँच उपरांत उन्हें जबलपुर रिफर कर दिया गया जहाँ उनका 18 सितम्बर को आकस्मिक निधन हो गया,वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री एवं पत्नी को छोड़कर चले गए। उनके आकस्मिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।समाजिक संगठनों ने शोक संतप्त परिवार को अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। इस दौरान-अजाक्स के प्रांतीय संयुक्त सचिव सोहन लाल चौधरी, जिला अध्यक्ष सतना राम कलेश साकेत,जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे, हरी लाल रैदास, अशोक कुमार चौधरी, तीर्थ प्रसाद,अंतु सेठ, अयोध्या प्रसाद चौधरी,पूर्णनेश उइके जी एल वर्मा, सुभाष कुमार चौधरी,मृत्युजय सिंह, मंगल सिंह मरावी, विमला रैदास, हरकेश राजू चौधरी, चंद्रभान बौद्ध, विजय चौधरी आदि ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है।

