बरही पुलिस की कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट राइडर पर ₹6000 का जुर्माना

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।बरही,शहर की शांति भंग करने वाले एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले चालकों के विरुद्ध बरही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दिनांक 23.09.2025 को थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बरही पुलिस ने बुलेट क्रमांक MP21 MF 9245 को गोली चलने जैसी तेज आवाज निकालते हुए पकड़ा। वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर ₹6000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जब्त किया गया।बरही पुलिस आमजन से अपील करती है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें।

बरही पुलिस की कार्रवाई  मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट राइडर पर ₹6000 का जुर्माना

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post