पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय एन के जे कटनी में दिनांक 12.09, से26,09,2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन के नेतृत्व में सभी शिक्षकगण , सभी विद्यार्थी तथा अन्य स्टाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा सभी बच्चों तथा शिक्षकसाथियों को स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ किया गया।स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य विद्यालय में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना और छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन विद्यालय में किया जा रहा है जैसे स्वच्छता शपथ लेना, स्वच्छता विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर तथा नारा लेखन प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली का आयोजन, नुक्कड़ नाटक, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, प्रश्नोत्तरी आदि ।इसी के साथ हाथ धुलाई दिवस, स्वच्छता जागरूकता दिवस तथा व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस भी मनाया गया ।विद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के दौरान स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया तथा साथ ही अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन से विद्यालय का वातावरण अधिक आकर्षक और स्वच्छ हो गया है साथ ही बच्चों के व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है।

