स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिजनों का श्री फल भेंटकर किया गया सम्मान

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिजनों का श्री फल भेंटकर किया गया सम्मान

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिजनों का श्री फल भेंटकर किया गया सम्मान

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक / संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन कटनी के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात पुलिस ग्राउंड , झिझिरी में शासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारियों को कलेक्टर एवं विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सचिव अरविंद गुप्ता ने शासन के द्वारा किए गए सेनानियों के उत्तराधिकारियों के सम्मान की प्रशंसा की  । ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में सबसे पहले जिले के विभिन्न हिस्सों से आए सेनानी उत्तराधिकारीयो कलेक्टर एवं विधायक द्वारा साल, श्रीफल माला पहना कर सम्मान किया गया। इस सम्मान बेला में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष संतोख सिंह, सचिव अरविन्द गुप्ता,पुन्नूलाल नामदेव, मिडिया प्रभारी जयशक्ति शिवहरे,अनुपम जैन,विजय जैन, राधेश्याम विजपुरिया,मोहन बहरे, आदि सभी शहीद परिजनों का सम्मान श्री फल भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।इस अवसर पर संगठन के सचिव अरविंद गुप्ता ने शासन से मांग की है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शासन की योजनाओं में सहभागिता निभाने के लिए सरकार ध्यान दे । इस सम्मान मौके में उपस्थित सभी शहीदों के परिजनों के द्वारा खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए जिला प्रशासन का तहेदिल से धन्यवाद दिया।इस अवसर पर जिले के सभीके विभागों के आला अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक संदीप जयसवाल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, दीपक टंन्डन (सोनी ) पार्टी कार्यकर्ता और शहर के वरिष्ठ पार्षदगण मौजूद रहे। समारोह में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिजनों का श्री फल भेंटकर किया गया सम्मान

     मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post