मध्य प्रदेश.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आगामी त्योहार में,मूर्ति निर्माण एवं विसर्जन के संबंध में एन.जी.टी. एवं सी.पी.सी.बी. द्वारा जारी दिशा,निर्देशों की जानकारी देने कार्यशाला संपन्न
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। आगामी आने वाले दिनों में गणेश उत्सव एवं दुर्गा उत्सव के दौरान मूर्ति निर्माण एवं विसर्जन के संबंध में एन.जी.टी. एवं सी.पी.सी.बी. द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु
एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कटनी में किया गया,कार्यशाला शहर के गणमान्य नागरिक,नगरीय निकायों के प्रतिनिधि,औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि,एवं शैक्षणिक संस्थान
आर.एस.मेमोरियल के छात्र - छात्राएं,ओम साईं। एन.जी.ओ.ग्रुप से कार्यकर्ता एवं गणेश उत्सव एवं दुर्गा उत्सव समितियों के प्रतिनिधि, मूर्तिकार सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुधांशु तिवारी क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मूर्ति निर्माण एवं विसर्जन के संबंध में एन.जी.टी. एवं सी.पी.सी.बी. द्वारा जारी दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को दी गई।
उन्होंने ने बताया कि मूर्तियों के निर्माण में मिट्टी एवं प्राकृतिक रंगों के उपयोग किये जाने एवं पी.ओ.पी.तथा खतरनाक रसायनों के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित किये जाने एवं छोटी मूर्तियों के निर्माण करने के साथ मूर्ति विसर्जन नदी -तालाब में न किया जावे।
डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा बताया गया कि मूर्तियों का निर्माण पी.ओ.पी.एवं. रासायनिक तत्वों से न करते हुए शुद्ध मिट्टी द्वारा निर्मित कर फूल- फल एवं जड़ों से निकलने वाले प्राकृतिक रंगों के द्वारा निर्मित की जानी चाहिये।
चित्रा प्रभात द्वारा धार्मिक आस्था को गीता के मूल मंत्र के साथ साकार करने पर जोर देते हुए कहा कि जो भक्त मेरे लिये प्रेम से पत्र, पुष्प, फल, जल आदि अर्पण करता है, उस शुद्ध बुद्धि निष्काम प्रेमी भक्त का प्रेम पूर्वक अर्पण किया हुआ वह पत्र पुष्प आदि में सगुण रूप से प्रकट होकर प्रीति सहित खाता हूॅ।
इसलिये बाजार की तड़क- भड़क से दूर होकर चमकीले एवं पर्यावरण के लिये हानिकारक मूर्तियों का बहिष्कार करते हुए शुद्ध मिट्टी की मूर्ति प्राकृतिक रंगों से सजाकर स्थापित करने एवं पर्यावरणीय गाइडलाइन के अनुरूप विसर्जन करने का संदेश दिया।
सेमिनार परिसर में आर.एस.मेमोरियल के बच्चों द्वारा बनाई गई मिट्टी से गणेश मूर्ति का अवलोकन किया गया तथा उपरोक्त मूर्तियों की भूरि - भूरि प्रशंसा की गई । कार्यशाला में उपस्थित मूर्तिकारों द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि हम मूर्ति निर्माण में मिट्टी एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर रहे है।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्याम लाल सूर्यवंशी

