कटनी: नीलांबर मिश्र ने अपर कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 26 अगस्त 2025: नवपदस्थ अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्र ने सोमवार को कटनी में अपर कलेक्टर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री मिश्र पन्ना जिले से समान पद पर स्थानांतरित होकर कटनी आए हैं। वे राज्य प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले, राज्य शासन ने श्री मिश्र का स्थानांतरण अनूपपुर जिले के लिए किया था, और अनूपपुर के संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय को पदोन्नत कर कटनी में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया था। हालांकि, राज्य शासन ने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए श्री मिश्र को पन्ना से कटनी स्थानांतरित किया। श्री मिश्र के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से कटनी जिले के प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

