बड़वारा पुलिस ने दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश स्तर पर अवैध गांजा तस्करी हेतु विशेष अभियान के परिपालन में पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था।दिनांक 20.08.2025 को सउनि रामनाथ साकेत के द्वारा दौरान भ्रमण के ग्राम निगहरा मोड़ के पास पहुंचा जो रोड किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति पन्नी रखकर बैठा था जो पुलिस को देखकर अचानक घबरा गया और पन्नी लेकर भागने लगा जिसका आचरण संदिग्ध प्रतीत होने से तत्काल हमराह स्टाफ के मदद से पकड़कर उसका नाम पता पूछा जो अपना नाम राजू प्रजापति पिता सुखलाल प्रजापति उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताया वही से गुजर रहे राहगीर साक्षियों की मदद से कुल 01 किलो 378 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर अवैध मादक पदार्थ की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।इसी प्रकार दिनांक 20.08.2025 को सउनि महेस प्रताप सिंह को द्वारा दौरान भ्रमण ग्राम कछारी मोड़ के पास रोड किनारे पुन्नू गुप्ता के टपरा के सामने एक व्यक्ति अंधेरे में दिखाई दिया जो अचानक से पुलिस को सामने से आते देख घबरा गया और छिपने का प्रयास करने लगा जिसकी अवस्था संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर उसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम महाजन केवट पिता सुखलाल केवट उम्र 50 साल निवासी कछारी मोड़ थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताया जो अपने पास एक प्लास्टिक की पालीथिन में कुछ सामान रखा था जो पुलिस को देख कर अपने पीछे तरफ गमछे में छुपाकर वहीं बैठ गया जिसकी तलाशी ली गई जो समझ राहगीर साक्षियों के मदद से आरोपी के कब्जे से 261 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उक्त दोनो आरोपियों राजू प्रजापति पिता सुखलाल प्रजापति उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा थाना बड़वारा जिला कटनी एवं महाजन केवट पिता सुखलाल केवट उम्र 50 साल निवासी कछारी मोड़ थाना बड़वारा जिला कटनी को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया।
विशेष भूमिका सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी
केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि महेश प्रताप सिंह,सउनि विक्रम सिंह,लालजी यादव, 591 गौरीशंकर राजपूत, .624 रवि कोरी,572 शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

