मुख्यमंत्री डॉ श्रीमोहन यादव मध्य प्रदेश शासन के कटनी,आगमन एवं कार्यक्रम की यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।दिनांक 23.08.2025 को डॉ0 श्री,मोहन यादव माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन का कटनी आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है माननीय मुख्यमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम शहर की यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी -1.माधवनगर गेट से विश्राम बाबा गेट तक का मार्ग पूर्णतः बंद (नो व्हीकल जोन) रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग माधवनगर गेट से पंचायत तिराहा, टांगा स्टैंड,आहूजा कॉलोनी,इमलिया होते हुए पीरबाबा की जा सकेंगे 2.पीरबाबा से शहर की ओर आने वाले कमर्शियल वाहन (लोडर,पिकअप) जेल मोड़,इमलिया, टांगा स्टैंड,पंचायत तिराहा, माधवनगर गेट होते हुए जाएंगे ।3.पीरबाबा बायपास से शहर एवं शहर से पीरबाबा बायपास की ओर आने- जाने वाली बसे बायपास से इंदिरा नगर होते हुए बस स्टैंड जा सकेगी ।4.दिनांक 23.08.2025 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक नो एंट्री बंद रहेगी। 14:00 बजे से 16:00 बजे तक नो एंट्री में मिलने वाली छूट भी बंद रहेगी ।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

