बिहारी गैंग के जिला बदर गुर्गे की दबंगई, हत्या की धमकी से दहशत,पीड़ित ने थाने में की शिकायत,प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। माधव नगर क्षेत्र में बिहारी गैंग के गुर्गों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही। जिला बदर घोषित अपराधी आनंद मखीजा ने एक बार फिर अपनी दबंगई दिखाते हुए स्थानीय निवासी रवि उर्फ भीम नागवानी को फोन पर गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत माधव नगर थाने में की,लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।शनि मंदिर,रॉबट लाइन, माधव नगर निवासी रवि उर्फ भीम नागवानी ने थाना प्रभारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि बीते दिन आशीष उर्फ बंटू वैनजानी के मोबाइल पर आनंद मखीजा का फोन आया। आनंद ने बंटू को कॉन्फ्रेंस कॉल पर भीम को जोड़ने को कहा। कॉल पर जुड़ते ही आनंद मखीजा ने भीम को मां-बहन की गंदी गालियां दीं और धमकाते हुए कहा, "मैं बिहारी गैंग का मेन आदमी हूं, भैया मेरे कहने पर सब करते हैं। तुझे जान से मार दूंगा।" पीड़ित ने बताया कि आनंद के पिता सुरेश मखीजा के पास एक टू-व्हीलर गिरवी रखे जाने की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी आनंद ने बेवजह धमकी दी।शिकायतकर्ता ने बताया कि आनंद मखीजा आदतन अपराधी है और वर्तमान में जिला बदर है। इसके बावजूद उसकी गुंडागर्दी जारी है। पीड़ित ने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहारी गैंग के गुर्गों की सक्रियता और प्रशासन की चुप्पी से क्षेत्र में भय का माहौल है। सवाल उठ रहे हैं कि जिला बदर अपराधी खुलेआम धमकियां दे रहा है, फिर भी पुलिस और प्रशासन क्यों खामोश है? क्या ऐसे अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है? जनता मांग कर रही है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई हो और क्षेत्र में शांति बहाल की जाए।

बिहारी गैंग के जिला बदर गुर्गे की दबंगई, हत्या की धमकी से दहशत,पीड़ित ने थाने में की शिकायत,प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

   मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post