विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो स्वदेशी अपनाओ कटनी,स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “स्वदेशी सुरक्षा व स्वावलंबन जन-जागरण रैली” का भव्य आयोजन हुआ। रेलवे स्टेशन से अपराह्न 3:30 बजे प्रारंभ होकर सुभाष चौक, नेहरू जी की प्रतिमा तक पहुँची इस रैली में व्यापारी, छात्र, महिला संगठन, समाजसेवी एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वदेशी अपनाने तथा विदेशी उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प लिया।सुभाष चौक पहुँचने के बाद विदेशी वस्तुओं का विरोध करते हुए प्रतीकात्मक रूप से उन वस्तुओं का दहन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को संकल्प पत्र के माध्यम से “स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान” के तहत यह संकल्प दिलाया गया कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
रैली में मुख्य उद्बोधन माननीय विपिन जी भाई साहब (विभाग संघ चालक), माननीय अमित साहू भाई साहब (जिला संघ चालक),आशीष गुप्ता,भाई साहब (कैट महामंत्री) एवं विभाग महिला प्रमुख श्रीमती वंदना गेलानी द्वारा दिया गया। वक्ताओं ने स्वदेशी को आत्मनिर्भरता और आर्थिक आज़ादी का मार्ग बताते हुए सभी से अपील की कि पहले अपने देसी उत्पाद को प्राथमिकता दें, विदेशी विकल्प से बचें और अपने घर-परिवार व मोहल्ले में दूसरों को भी जागरूक करें।संजय त्रिपाठी भाई साहब (जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), अमित सिंघल (लघु उद्योग भारती), नीलेश विश्वकर्मा ,एवं आदरणीय बिहारी लाल (संभाग मंत्री, भारतीय किसान संघ) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई स्वदेशी जागरण मंच, कटनी के संयोजक अशोक भगेरिया ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। आभार प्रदर्शन श्री धन्य कुमार गांधी जी द्वारा किया गया। आयोजन में रमेश गुप्ता, आशीष जैन, विकास जैन,श्रीमती आकांक्षा बरसैया, नवीन गुप्ता ईशान जैन,सुब्रत जैन ( विभाग संगठन मंत्री) सीमांत दुबे( विभाग संयोजक,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम माली, एवं शिक्षकों की उपस्थिति एवं समर्थन ने भी रैली को विशेष सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर आयोजकों ने कटनी के समस्त संगठनों, संस्थाओं और नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, कटनी इकाई
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

