शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में शान से फहराया तिरंगा, प्राचार्य,ऐश्वर्या मिश्रा,ने किया ध्वजारोहण, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ लिया रुचिकर स्वल्पाहार का आनंद

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत शासकीय,हाई स्कूल बिचुआ  में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रवि शंकर तिवारी एवं  श्यामलाल जायसवाल एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत उत्साहित बच्चों ने मंच पर अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया कोई नृत्य के माध्यम से तो,कोई गीत गाकर, रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बाद प्राचार्य ऐश्वर्या मिश्रा के द्वारा कक्षा दसवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का डायरी पेन देकर प्रथम, आयुष सेन द्वितीय, उदय सेन, तृतीय , संतोष हल्दकर कक्षा नवमी के छात्र छात्राएं, श्रेया मौर्य प्रथम, कशिश हल्दकार द्वितीय, निवेदिता मिश्रा तृतीय,को,पुरस्कार देकर किया सम्मानित बच्चों के साथ रुचिकर स्वल्पाहार करआनंद उठाया।स्वतंत्रता दिवस के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि  रवि शंकर तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित के। साथ ही उन्होंने शासकीय हाई स्कूल का,जीर्णोद्धार एवं हायर सेकेंडरी स्कूल कराने के लिए सतत प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। अपने संबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रवि शंकर तिवारी ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रदान की गई। कार्यक्रम समापन ने बच्चों के साथ रुचिकर सोल्पाहार किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चों के अलावा उनके अभिभावक और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में शान से फहराया तिरंगा, प्राचार्य,ऐश्वर्या मिश्रा,ने किया ध्वजारोहण, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ लिया रुचिकर स्वल्पाहार का आनंद

    मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post