कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन कल,पूर्व विधायक ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे

कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन कल,पूर्व विधायक ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे

कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन कल,पूर्व विधायक ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे

मध्य प्रदेश समाचारन्यूज़कटनी, 22 अगस्त 2025: कटनी में कल माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील मिश्रा ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर कटनी के औद्योगिक विकास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा किया है।मिश्रा ने कहा कि किसी भी औद्योगिक गतिविधि के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यक है। कटनी के संदर्भ में जल की उपलब्धता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए बायीं तट नहर परियोजना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि नर्मदा जल इस समस्या का स्थायी समाधान कर सकता है। साथ ही, पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तृत आकलन और खनन कार्यों के निर्बाध संचालन के लिए पर्यावरण और लॉजिस्टिक्स से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी चिंता जताई कि प्रदेश नेतृत्व और उनके मंत्री कटनी के विकास को पर्याप्त समय नहीं दे रहे हैं। मिश्रा ने स्थानीय उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे माननीय नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करें ताकि कटनी के हितों को मजबूती मिले। उन्होंने दायीं तट नहर योजना का भी उल्लेख किया।

अंत में, मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह माइनिंग कॉन्क्लेव सार्थक परिणाम दे और कटनी के विकास को नई दिशा मिले।

शुभकामनाएं,

सुनील मिश्रा पूर्व विधायक, कटनी  

प्रवक्ता, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी


कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन कल,पूर्व विधायक ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे

 मध्यप्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post