वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांच,कटनी पुलिस का विशेष अभियान

 वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांच,कटनी पुलिस का विशेष अभियान

वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांच,कटनी पुलिस का विशेष अभियान

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में  दिनांक 12/08/2025 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंक, एटीएम, मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखाएं तथा कियोस्क केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित प्रबंधकों से मुलाकात कर उनके सिक्योरिटी सिस्टम का परीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।निरीक्षण में मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, शअलार्म सिस्टम, गार्ड की उपस्थिति, प्रवेश-निकास की निगरानी एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की जांच की गई। प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी गई।कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा और वित्तीय संस्थानों की संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे निरीक्षण भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेंगे।

वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांच,कटनी पुलिस का विशेष अभियान

    मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post