बिलहरी पुलिस ने गुमशुदा महिला को जिला जबलपुर से किया सकुशल दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा सभी थाना /चौकी प्रभारियों को अपहर्ता बालक/ बालिकाओ को शीघ्र दस्तयाब करने हेतु निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया ,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व हमराह स्टाफ के द्वारा आज दिनांक 01/8/25 को गुम इंसान क्रमांक 68/24 राजकुमारी यादव पति बसंत यादव उम्र 26 साल निवासी बडखेरा को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।सराहनीय भूमिका, संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, संतोष कुमार प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही ।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

