हरि शंकर पाराशर को 2025 का प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल अवॉर्ड से सम्मानित

 हरि शंकर पाराशर को 2025 का प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल अवॉर्ड से सम्मानित

हरि शंकर पाराशर को 2025 का प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल अवॉर्ड से सम्मानित

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। प्रख्यात पत्रकार और समाजसेवी हरि शंकर पाराशर को उनके असाधारण योगदान और जीवन भर की उपलब्धियों के लिए भारतीय न्यूज मीडिया काउंसिल द्वारा वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें उनके कार्यों को काउंसिल के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया गया।यह पुरस्कार, जो भारतीय सरकार के नीति आयोग (पंजीकरण संख्या: NITI Aayog-UP/2021/0285901) और एमएसएमई-UP-67-0002218 के साथ-साथ सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मान्यता प्राप्त है, पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान का प्रतीक है। हरि शंकर पाराशर, जो जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (पंजीकृत) और मध्य प्रदेश पत्रकार परिषद (पंजीकृत) से संबद्ध हैं, ने अपनी लेखनी और सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अनुकरणीय कार्य किया है।इस अवसर पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा, "हरि शंकर पाराशर जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह सम्मान न केवल उनके समर्पण को दर्शाता है, बल्कि पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रेरित करने का माध्यम भी है।" यह पुरस्कार 12 अगस्त 2025 को प्रदान किया गया, और इसे भारतीय न्यूज मीडिया काउंसिल द्वारा पूर्ण मान्यता प्राप्त है। हरि शंकर पाराशर की इस उपलब्धि पर समस्त कटनीवासियों ने गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हरि शंकर पाराशर को 2025 का प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल अवॉर्ड से सम्मानित

    मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post