बड़ी धूमधाम से नाग पंचमी उत्सव परम तपस्वी संत त्यागी जी महाराज की पवित्र तपोभूमि ज्ञान तीर्थ विलायत कला कटनी मध्य प्रदेश में
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।दुनिया का सबसे पवित्र तीर्थ जहां भोजन शिक्षा संस्कार ही आधार_बच्चों के साहस को मूर्त रूप देने आत्म गौरव की रक्षा करने राष्ट्र के लिए बलिदान होने आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण होने। संत त्यागी जी का लक्ष्य हमारे हर काम से समाज को संदेश मिलना चाहिए लोग हमें माने या ना माने लेकिन हमारे काम को समझे और करें यही उद्देश्य हर व्यक्ति के जीवन का होना चाहिए इसी क्रम में परम तपस्वी संत त्यागी जी महाराज की पवित्र तपोभूमि जो विश्व कल्याण परिवार के रुप में अपनी पवित्र ऊर्जा के कारण जानी जाती है जहां भोजन शिक्षा संस्कार ही आधार है आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण मां महानदी मैया की गोद में बसा हुआ दिव्या तीर्थ क्षेत्र जहां मां भद्रकाली की कृपा निरंतर बरस रही है लोकमंगल ही परम लक्ष्य मानव में देवता के गुण जगाने धरती पर स्वर्ग सजाने ऐसे पवित्र सत्संकल्पों के लिए समर्पित होकर अपना सर्वस्व निछावर कर तपस्या चल रही है संपूर्ण मानवता की रक्षा के लिए त्यागी जी की तपस्या साधारण नहीं है ।यह हर कोई जानता है आज नाग पंचमी के पर्व पर सभी क्षेत्रवासी बच्चे युवा स्त्री पुरुष सभी उपस्थित रहे सभी ने महा भद्रकाली का पूजन किया नाग पंचमी पर धरती माता की पूजन की प्रक्रिया कर नाग देवता का भी महत्व समझा शास्त्रों में नाग देवता को धरती मां को संभालने वाला बताया गया है भगवान भोलेनाथ ने अपने गले में नाग देवता को स्थान देकर महत्व को बढ़ाया है प्रकृति ऐसे है कि जब तक आप किसी के प्रति नकारात्मक नहीं होंगे कोई भी नकारात्मक शक्ति आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती है चाहे वह नाग जैसी कितनी भी जहरीले क्यों ना हो बग्ला खतौली से ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी राजा साहब, रामदयाल राय जी, कुंवर सिंह जी प्रतिभा तिवारी जी जवाहर लालू साहू जी वैभव विश्वास तिवारी जी सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी बच्चे बच्चियों ने अपना साहस दिखाए कुश्ती खली और अपने साथियों को हरने नहीं दिया ना खुद हरे हराकर भी उन्हें जिताया मोहम्मद इसराइल ,प्रकाश साहू जी, रोहनिया से मोहित गुप्ता जी, रितिकअसाटीअमन ,करण ,महिमा,माया,विक्की ,अनुज,छोटू ,कीर्ति ,किरण मुख्य रूप से सेवा में रहे बच्चे प्रसाद सेवा में शुद्ध मिष्ठान किसी तरह का केमिकल संबंधित कोई भी पदार्थ का उपयोग नहीं किया गया प्लास्टिक बहिष्कार प्रकृति की गोद में बिना जल का दुरुपयोग किये।संत त्यागी जी ने बच्चों से कहा कि हम नहीं बदलेंगे तो देश कैसे बदलेगा साथ ही हर कोई अपनी जन्मभूमि को सम्मान दिलाने में लग जाए भारत की माटी का कारण का तीर्थ है बस उसे समझने की आवश्यकता है हमारी हर नदियां गंगा हमारी हर गांव तीर्थ हैं हर व्यक्ति अपनी जन्म भूमि को तीर्थ स्वीकार कर ले और उसे पर कार्य करें।
आओ रचे इतिहास नया सब देवतुल्य इंसान बने
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

