यह देश शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का सदा-सदा ऋणी रहेगा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय शाहपुर
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।भारत माता के अमर सपूत, क्रांति के प्रतीक, महान शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ आज़ाद जी के भव्य तेलचित्र पर चंदन एवं पुष्प अर्पित कर महानायक को नमन किया गया। छात्र-छात्राओं ने जोश से भरे देशभक्ति गीत,कविताओं की प्रस्तुतियाँ दीं।विद्यालय प्रभारी रमाशंकर राजू तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा— “चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महावीरों के कारण ही आज हम स्वतंत्र हैं, देश आज़ाद हुआ। उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को जीवन में उतारना हम सभी का कर्तव्य है। जब तक हमारे मन में राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण न्योछावर करने की भावना नहीं जागेगी, तब तक आज़ाद का सपना अधूरा रहेगा। यह देश सदा-सर्वदा आज़ाद का ऋणी रहेगा।” उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आज़ाद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।कार्यक्रम को विद्यालय के सम्मानित शिक्षक देवेंद्र कुल्हारा, अजय त्रिपाठी, अभिनय मिश्रा एवं दिनेश्वर पटले ने भी संबोधित किया और आज़ाद के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए नमन किया।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

