उत्साह से समर्थकों एवं युवाओ ने मनाया प्रिय नेता राजा भैया का जन्मदिन,हजारों की संख्या में जुटे समर्थको ने की जोरदार आतिशबाजी

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। जिले के जनप्रिय नेता शहर के प्रथम महापौर पं.विजेंद्र मिश्र "राजा भैया" के 67 वें जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे उनके समर्थकों ने अपने प्रिय नेता का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। शहर के प्रियदर्शनी बस स्टैंड में उनके समर्थकों द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम जोरदार आतिशबाजी की गई। और ढोल ढामको,के,साथ, राजा भैया जिंदाबाद के नारो के साथ "राजा भैया" को समर्थकों द्वारा आयोजन स्थल तक लाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे उनके समर्थको व राजनैतिक,सामाजिक, व्यापारिक नागरिकों के अलावा बडी संख्या में युवाओ की उपस्थिति देखी गई। सभी के सुख-दुख में साथ देने वाले प्रथम महापौर राजा भैया सरल एवं सहज स्वभाव के धनी हैं। यही कारण है कटनी बस स्टैंड स्थित विजय मेमोरियल अस्पताल के सामने से लोगों ने नाच गाने एवं बैंड, बाजे के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। फूल माला पहनाकर श्री मिश्र का स्वागत किया गया एवं नाच गाने के साथ बड़ी धूम धाम से उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर शुभप्रकाश मिश्र एवं कुशल प्रकाश मिश्र और उनके मित्र और जिले के वरिष्ठ जनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, तो कार्यक्रम में शहर के अलावा दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे,उत्साह से लवरेज ग्रामीणो ने अपने लाडले नेता को फूलो से लाद कर जोरदार स्वागत किया। सबने केक काटकर  प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र का जन्मदिन मनाया।

मिश्र ने जताया आभार

दूर दूर से शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित होने वाले सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद दिया एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उत्साह से समर्थकों एवं युवाओ ने मनाया प्रिय नेता राजा भैया का जन्मदिन,हजारों की संख्या में जुटे समर्थको ने की जोरदार आतिशबाजी

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post