जातीय जनगणना वैश्य समाज के लिए वरदान- प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 4 मई दिन रविवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की क्षेत्रिय बैठक होटल सत्कार मे संपन्न हुई इस क्षेत्रिय बैठक में खजुराहो,सागर,कटनी संभाग के 10 जिलोंके,प्रदेश,पदाधिकारियों प्रदेश कार्य समिति सदस्य, तीनो इकाईयों के संभागीय प्रभारी,जिला प्रभारी,जिला अध्यक्षों की उपस्थिति रही ।बैठक सुबह 12 बजे आमंत्रित अतिथियों के रजिस्ट्रेशन से प्रारंभ हुई ,दोपहर के भोजन के पश्चात बैठक 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली जिसमें वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय सुधीर अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय संदेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय दयाशंकर कनकने, प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री त्रय श्री सुरेश सोनी, गोविंद असाटी, निकेश गुप्ता ,संभाग अध्यक्ष द्वय,अजय गुप्ता, राकेश अग्रवाल जी आदि पदाधिकारियों की मंचिय उपस्थिति रही बैठक का शुभारंभ माँ लक्ष्मी जी के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ, महिला मंडल द्वारा वैश्य गान प्रस्तुत किया गया, प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदेश जैन जी का स्वागत पगड़ी पहनाकर एवं पुष्प हार पहनाकर जिला इकाई द्वारा किया गया सभी मंचिय पदाधिकारियों का स्वागत तिलक एवं पुष्प गुच्छ से किया गया।सम्मानीय प्रदेशअध्यक्ष जी ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन पहला गैर राजनीतिक संगठन है जिसके पूरे प्रदेश में 60000 आजीवन सक्रिय सदस्य हैं।उन्होंने पदाधिकारियों को 100000 सक्रिय आजीवन सदस्य बनाने और वैश्यों का हर तरह से सहयोग करने का निर्देश दिये। सभी संभागिय एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र का वृत प्रस्तुत किया गया।कार्यकारी प्रदेशअध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 1 जून को इंदौर में अखिल भारतीय वैश्य तलाकशुदा, विधवा-विधुर, विकलांग एवं अधिक उम्र युवक -युवती परिचय सम्मेलन संपन्न होने जा रहा है तथा इसे सफल बनाने हेतु आग्रह किया। प्रदेशअध्यक्ष जी ने बताया कि जातिगत गणना वैश्यों के लिए वरदान साबित होगी।जिलाध्यक्ष, रजत जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया,महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमति सीमा जैन जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया, एवं जिला प्रभारी बालमुकुंद गुप्ता जी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता , जिला महामंत्री नवीन गुप्ता ,जिला कार्यालय मंत्री विनय कंदेले, नगर अध्यक्ष संजय सोनी, महिला जिला प्रभारी श्रीमति जयंती खंताल, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमति दीपाली गुप्ता, महिला इकाई महामंत्री श्रीमति शालनी सोनी ,महिला इकाई नगर अध्यक्ष श्रीमती विभा कंदेले, युवा संभाग अध्यक्ष,आशीष खेमका, युवा प्रभारी अग्रज लहरिया , युवा अध्यक्ष, हितेश बिलैया युवा महामंत्री प्रभांशु वैश्य जी, युवा नगर अध्यक्ष,अंकित जैन जी एवं अन्य की उपस्थिति थी।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

