भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम पंचायत पौनिया में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पौनियां मैं भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री कटनी विमल साहू के निवास स्थान में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जो की सात दिवस तक कार्यक्रम चालू रहेगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वक्ता पूज्य श्री अंकुर तिवारी पीठाधीश्वर औरैया धाम उत्तर प्रदेश के मुखारविंद से श्री मद भागवत कथा का सुंदर प्रवचन पूज्य महाराज जी द्वारा सुनाई जाएगी इसमें विमल साहू के पूज्य पिताजी रामदास साहू एवं पूज्य माताजी मुख्य यजमान है श्रीमद् भागवत की कल कलश यात्रा निकल गई जिसमें पूज्य गुरु जी श्री अंकुर तिवारी जी पीठाधीश्वर एवं यजमान श्रीमद् भागवत कथा को सिर पर रखकर गांव के सभी नर नारी बच्चे बैंड बाजा के साथ नाचते हुए आतिशबाजी करते हुए भव्य कलश यात्रा सभी गांव के मंदिर देवी मां की मडिया एवं बावली वाले बजरंगबली के स्थान पर माथा टेकते हुए कथा स्थल पर श्रीमद् भागवत का शुभारंभ किया गया जिसमें महाराज जी द्वारा श्रीमद् भागवत के प्रथम श्लोक में सच्चिदानंद के बारे में विस्तार से बताया जिसमें गांव के सभी लोग हर्षित एवं अपने आप को बड़ा भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

