झिंझरी पुलिस ने तलवार लहराते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

झिंझरी पुलिस ने तलवार लहराते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

झिंझरी पुलिस ने तलवार लहराते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए  निरंतर चौकी झिंझरी पुलिस प्रयासरत है इसी दौरान गत दिनांक 01/05/25 को झिंझरी क्षेत्र मे पर एक आदतन अपराधी दीपक उर्फ दीपू बर्मन पिता लल्लू बर्मन निवासी झिंझरी के द्वारा गंभीर वारदात करने की नियत से तलवार लेकर घूमते  पाये जाने पर झिंझरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार जप्त कर आरोपी को जेल भेजा। यह सफलता पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। घटना दिनांक 01/05/25 को मुखविर से सूचना मिली कि नेमी नगर तलाब के पास झिंझरी निवासी दीपू उर्फ दीपक बर्मन लोहे की तलबार लिये घूम रहा है। कोई गंभीर वारदात कर सकता है कि मुखबिर सूचना पर हमराही स्टाफ के साथ जाकर देखा की एक व्याक्ति दाहने हाथ मे एक लोहे की तलवार नुमा औजार लेकर घूम रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी उस व्याक्ति के दाहने हाथ से तलवार नुमा औजार लिये पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपू उर्फ दीपक बर्मन पिता लल्लू बर्मन उम्र 26 वर्ष निवासी बर्मन मोहल्ला झिंझरी का रहने वाला बताया। आरोपी दीपू उर्फ दीपक बर्मन से तलवार नुमा औजार का लायसेंस पूछा जो कोई लायसेंस का होना नही बताये जाने पर आरोपी दीपू उर्फ दीपक बर्मन के कब्जे से एक लोहे की तलवार धारा 25 ए आर्म्स एक्ट के तहत जप्त कर  आरोपी को समक्ष गवाहान गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, आरक्षक अजय सिंह,जज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


झिंझरी पुलिस ने तलवार लहराते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

  मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post