4 दिन के अन्दर थाना बाकल पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को जिला दमोह से दस्तयाब किया

 4 दिन के अन्दर थाना बाकल पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को जिला दमोह से दस्तयाब किया

4 दिन के अन्दर थाना बाकल पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को जिला दमोह से दस्तयाब किया

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे प्रार्थी घसोटी प्रसाद मेहरा पिता जागेश्वर प्रसाद मेहरा उम्र 40 साल नि. ग्राम नगवां थाना बाकल की दिनांक 21.04.2025 को लड़की गुम जाने की रिपोर्ट पर थाना बाकल पुलिस ने गुम इंसान कायम कर  त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बाकल पुलिस टीम ने जिला दमोह से बालिग गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद किया। बालिग गुमशुदा लड़की को उनके परिवार से मिला दिया गया है और वे स्वस्थ हैं। गुमशुदा के परिजनो ने त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है ।सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रआर 316 नकुल पटेल , प्रआर 167 शिवसिंह, आर. 528 इन्द्रभान मर्सकोले, म.आर. 209 रोशनी लोधी की विशेष भूमिका रही ।

4 दिन के अन्दर थाना बाकल पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को जिला दमोह से दस्तयाब किया

   मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post