बागेश्वर धाम कालोनी श्रीमद्भागवत कथा में पहुँचे निगमाध्यक्ष मनीष पाठक।कथा श्रवण कर आशीर्वाद ग्रहण किया
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।बागेश्वर धाम कालोनी पुरैनी कटनी में गर्ग परिवार के निज निवास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में *नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक पहुँचकर पावन पवित्र श्रीमद्भागवत जी को नमन कर व्यासपीठ पर विराजमान विद्धवान पूज्य गुरुदेव श्री रामभक्त त्रिपाठी जी
को पुष्पहार से स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया एवं कथा के प्रेरक प्रसंग सुदामा चरित्र का रसास्वादन किया।इस अवसर पर ब्राम्हण समाज नगर अध्यक्ष पं.राजू शर्मा, शिक्षक नेता रमाशंकर तिवारी,आनंद पांडेय ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजक गर्ग परिवार के सदस्यों शिवप्रसाद गर्ग,उमेश गर्ग,भारत प्रसाद गर्ग,रामनिवास गर्ग बालमुकुंद
गर्ग,राजकुमार, श्रीकांत नवीन पुष्पेंद्र, राकेश पाठक,रामाधार सोनू सरावगी आदि ने पुष्पमाला एवं दुशाला से स्वागत कर अभिनंदन किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी




