थाना,बड़वारा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विलायत कला में स्मृति दिवस का किया आयोजन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिसअधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी, हेडक्वाटर,उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलायतकलां में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 21.10.2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलायतकला में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में शहीद उप निरीक्षक महीप सिंह पिता गोरे सिंह गोंड़ जो जिला सागर के थाना छानवीला में थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए दिनांक
23.10.1996 को डकैतों से मुठभेड़ में गोली लगने के दौरान शहीद हो गये थे। शहीद उप निरीक्षक महीप सिंह की शहादत को याद करते हुऐ शोक सभा का आयोजन किया गया एवं
पुष्पांजली अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण करश्रद्धाजंली दी गई। आयोजन में ग्राम पंचायत बिलायतकलों के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राओं सहित करीब 250-300 लोग उपस्थित रहे ।
संपूर्ण कार्यक्रम डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरी. किशोर कुमार द्विवेदी, उनि प्रदीप कुमार जाटव, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि विक्रम सिंह की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी



.jpg)

.jpg)