कुठला पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान,के तहत गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब एवं परिजनों से मिलाया
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।घटना का संक्षिप्त विवरणः- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’ऑपरेशन मुस्कान’’के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत रंजन जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक,ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुठला के अप0 क्र0 710/2024 धारा 137(2) बी0एन0एस0 में अपहृत बालिका को उप निरीक्षक विनोद सिंह द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत अपहृता बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिकाःऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता की दस्तयाबी में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, महिला आरक्षक अर्चना तिवारी आदि स्टाफ की विशेष भूमिका रही है
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

.jpg)