थाना माधव नगर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया,गिरफ्तार

 थाना माधव नगर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया,गिरफ्तार

थाना माधव नगर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया,गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिसअधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक  ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना माधव नगर पुलिस ने क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को थाना माधव नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कटाये घाट मोड़, बरगंवा क्षेत्र में एक व्यक्ति क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाकर अवैध रूप से लाभ कमा रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रामजी दहिया (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम छपरवाह, थाना एन.के.जे., कटनी बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक नीले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें क्रिकेट सट्टे की आईडी मोबाइल नंबर पर सक्रिय थी। आरोपी ने पूछताछ में क्रिकेट सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹15,000 मूल्य का मोबाइल फोन और ₹1,400 नगद जब्त किए।आरोपी के विरुद्ध कार्रवाईथाना माधव नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

थाना माधव नगर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया,गिरफ्तार

 पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, और प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

थाना माधव नगर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया,गिरफ्तार

   मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post