ओबीसी महासभा व भीम आर्मी भारत एकता मिशन का संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन कलेक्टर के संयुक्त कलेक्टर को सौपा ज्ञापन स्लीमनाबाद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर की मनमानी को लेकर

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ डॉ शिवम दुबे की मनमानी को लेकर अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है!मंगलवार को ओबीसी महासभा व भीम आर्मी  भारत एकता मिशन ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय मे डॉ शिवम दुबे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया!डॉक्टर शिवम दुबे की मनमानी को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचें!जहाँ गेट पर पुलिसकर्मियों ने रोक दिया!गेट पर ही डॉक्टर के खिलाफ जमकर हल्ला बोल का क्रम चलता रहा!फिर संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा उनके बीच पहुंची!जहाँ स्लीमनाबाद सरकारी अस्पताल मे पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे की मनमानी के चलते डॉक्टर को स्लीमनाबाद अस्पताल से हटाने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौपा!सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्लीमनबाद सरकारी अस्पताल मे पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे के द्वारा मरीजों से इलाज के नाम पैसा लिया जाता है!साथ ही मरीजों को अस्पताल की दवाइयां न देकर बाहर मेडिकल से दवाइयां मँगाई जाती है, जहाँ मेडिकल मे डॉक्टर का कमीशन मिलता है! एमएलसी के दौरान भी पैसे लिए जाते है!

ओबीसी महासभा व भीम आर्मी भारत एकता मिशन का संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन कलेक्टर के संयुक्त कलेक्टर को सौपा ज्ञापन स्लीमनाबाद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर की मनमानी को लेकर

साथ ही सरकारी अस्पताल के सामने ही डॉक्टर ने स्वयं की क्लीनिक भी खोल रखी है!अस्पताल उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों से जाति पूछकर भेदभाव करते हुए घंटो बैठाया रखा जाता है!डॉक्टर शिवम दुबे स्लीमनाबाद से ही 2 किलोमीटर दूर भेड़ा गाँव का निवासी है!जिस कारण लोकल का फायदा डॉक्टर उठाकर मनमानी पर उतारू है इसलिए तत्काल डॉ शिवम दुबे को स्लीमनाबाद से हटाया जाये!इस दौरान ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष बी के पटेल, भीम आर्मी भारत एकता  मिशन जिला उप संयोजक सहित दोनों ही संग़ठनों के सदस्यों के साथ महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही

ओबीसी महासभा व भीम आर्मी भारत एकता मिशन का संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन कलेक्टर के संयुक्त कलेक्टर को सौपा ज्ञापन स्लीमनाबाद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर की मनमानी को लेकर

  मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post