बरही संकुल प्राचार्य की दबंगई बीएसी को किया अपमानित अतिथि शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपों से घिरे बौखलाए बरही संकुल प्राचार्य रामचरित द्विवेदी विभागीय उच्च अधिकारियों को भी नही दे रहे तबज्जो
मध्य प्रदेश समाचार कटनी। अतिथि शिक्षक भर्ती में घपला करने का आरोप झेल रहे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही के संकुल प्राचार्य जनशिक्षा केंद्र प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने इस बार ऐसा कारनामा कर दिया कि मामला डीपीसी की दहलीज तक पहुँच चुका है। संकुल प्राचार्य ने बीएसी बड़वारा ब्रजेश बुनकर को यह कहते हुए कार्यालय से बाहर कर दिया कि जब मैं बीआरसी, डीपीसी को नही भजता तो तुम्हारी क्या हैसियत।अपमान का घुट पी रहे बीएसी बृजेश बुनकर ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र कटनी (डीपीसी) से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। खबर है कि गुस्से से तिलमिलाए संकुल प्राचार्य एक विभागीय ग्रुप में भी बीएसी को मंद बुद्धि और पागल करार दे दिया, जिससे यह मामला बरही से बड़वारा होते हुए कटनी तक पहुँच गया।
पीड़ित बीआरसी ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी, अजाक्स जिलाध्यक्ष कटनी को प्रेषित की है।शिकायती पत्र में पीड़ित बीएसी ने लिखा कि डाइट कटनी के आदेशानुसार जनशिक्षा केंद्र स्तर पर प्रतिमाह आयोजित होने वाले शैक्षिक संवाद का ब्लाक अधिकारी होने के नाते जनशिक्षा केंद्र बरही पहुँचा हुआ था, जहां अतिथि शिक्षक भर्ती के संबंध में चर्चा चल रही थी, जिसमे मेरे भाई की नियुक्ति का मामला होने के कारण उत्सुकताबस जनशिक्षा केंद्र प्रभारी रामचरित द्विवेदी के पास चला गया, इसी मुद्दे को लेकर जनशिक्षा केंद्र प्रभारी रामचरित द्विवेदी द्वारा अपमानित करते हुए कहा गया कि यह मेरा इलाका है, यहां घुसने की हिम्मत मत करना, तुम बीएसी हो, मैं बीआरसी, डीपीसी को नही भजता तुम्हारी क्या औकात है। पीड़ित ने जातिगत अपमान करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है।न्याय न मिलने की स्थिति में न्यायालय की शरण लेने की भी बात कही गई है
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

.jpg)
.jpg)