भाजपा सदस्यता अभियान में विजयराघवगढ़ विधानसभा का शत प्रतिशत हुआ लक्ष्य पूरा रेफरल से सदस्य बनाने वाले विधायकों की श्रेणी में संजय पाठक का प्रदेश में तीसरा स्थान

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा कटनी जिले में संगठन पर्व में चलाए जा रहे प्राथमिक सदस्यता अभियान में विजयराघवगढ़ विधानसभा ने अपना शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। यह पूरे कटनी जिले के लिए गौरव की बात है। विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपाजनों में इस परिणाम के बाद हर्ष है। कटनी जिले में सदस्यता रफ्तार की सफलता इसी से जानी जा सकती है कि प्रदेश में रैफरल कोड के माध्यम से सदस्यता कराने में भाजपा के 163 विधायकों की श्रेणी में जिले के विधायक संजय पाठक प्रदेश में तीसरे नम्बर पर हैं।कटनी जिले में अब तक सवा दो लाख से अधिक सदस्य बनाए गए हैं । सदस्यता अभियान की सफलता के पर विधायक संजय पाठक ने बताया कि सदस्यता अभियान में गांव से नगर तक, घरेलू से कामकाजी ग्रहणी महिला, श्रमिक, कृषक से लेकर मध्यमवर्गीय और उच्चवर्गीय लोगों अर्थात हर स्तर पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाए गए सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड संख्या में लोग पार्टी के सदस्य बने है। विधायक संजय पाठक ने कहा कि अभियान के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी की प्रेरणा एवं ओजस्वी मार्गदर्शन से एवं जिलाध्यक्ष दीपक सोनी जिनके द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया के साथ ही अपनी विजयराघवगढ़ विधानसभा व कटनी जिले के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने सदस्यता अभियान में सदस्य बनते हुए प्रदेश से प्राप्त लक्ष्य से भी बढ़ कर 100 प्रतिशत सदस्यता ग्रहण करवाई , इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मैं सभी का आभार जताते हुए अभिनंदन करता हूं।

आपको बता दें कि इस सदस्यता अभियान में कटनी जिले की चार विधानसभा में से विजयराघवगढ़ विधानसभा ने 70 हजार के अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। और पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित किए गए सदस्य बनाने के लक्ष्य को आज 100 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है और सदस्यता उससे भी आगे बढ़ रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आज सोशल मीडिया के जरिये कार्यकर्ताओं विधायक संजय पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन को बधाई देते इसे गौरवमयी उपलब्धि बताया।

भाजपा सदस्यता अभियान में विजयराघवगढ़ विधानसभा का शत प्रतिशत हुआ लक्ष्य पूरा रेफरल से सदस्य बनाने वाले विधायकों की श्रेणी में संजय पाठक का प्रदेश में तीसरा स्थान

    मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post