पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन की सख्त कार्यवाही, शराब का सेवन कर संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने पर तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित, चारों कर्मचारियों को हाजिर किया गया लाईन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक 23-24.10.2024 की दरम्यानि रात्रि में संभागीय गश्त के दौरान श्री अखिलेश गौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद द्वारा रात्रि करीबन 01ः00 बजे पुलिस लाईन कटनी के क्वार्टर गार्ड को चेक करने पर संतरी डियूटी में तैनात आरक्षक संदीप यादव शराब के नशे में मिला, साथ ही गार्ड रूम का निरीक्षण करने पर गार्ड रूम में अन्य पुलिस आरक्षक कमोद कोल थाना ढीमरखेड़ा, आरक्षक आकाश सिंह थाना माधवनगर एवं कार्य. प्र.आर. दीपक एक्का थाना बड़वारा शराब के नशे में मिले, एसडीओपी स्लीमनाबाद द्वारा रात्रि गश्त सेक्टर अधिकारी उप निरीक्षक नीरज दुबे थाना प्रभारी एनकेजे एवं थाना माधवनगर के रात्रि गश्त कर्मचारियां को बुलाकर आरक्षक कमोद कोल थाना ढीमरखेड़ा, आरक्षक संदीप यादव थाना यातायात, आरक्षक आकाश सिंह थाना माधवनगर एवं कार्य. प्र.आर. दीपक एक्का थाना बड़वारा का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जो चिकित्सक द्वारा उक्त कर्मचारियों द्वारा शराब का सेवन किये जाने की पुष्टि की गई।
जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अत्यंत ही सख्त रूख अपनाते हुये उक्त चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाईन कटनी हाजिर किया गया
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

.jpg)
.jpg)