रतन टाटा जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बरही इंडियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।गत दिवस दिवंगत भारतीय उद्योग जगत के पितामह महामानव सर रतन टाटा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर संस्था के चेयरपर्सन आर एस जायसवाल कामता, ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि रतन टाटा की भारत ही नहीं पूरी दुनिया उनकी ईमानदारी नैतिकता
एवं परोपकार के लिए हमेशा याद करेगी अपने आगे कहा कि उनके द्वारा दी गई कुछ टिप्स में आप सबके बीच शेयर कर रहा हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा जरूर देना चाहिए लेकिन उन्हें अमीर बनने के लिए नहीं बल्कि उन्हें खुश रहने के लिए, ऐसे में जब वह बड़े होंगे तो उन्हें चीजों का महत्व का पता चलेगा उसकी कीमत का नहीं , साथी अपने बुजुर्ग माता-पिता का हमेशा ख्याल रखने की भी टिप्स दी
सलाह दी थी, कर्मचारी हों या कोई संघ संगठन का समूह सब को हमेशा साथ लेकर चलना चाहिए आदि बातें श्रद्धांजलि सभा में आपके द्वारा बताई गई आगे आपने कहा कि रतन टाटा जी इंसानों के साथ-साथ प्राणी मात्र की सुरक्षा की चिंता करते थे इसीलिए मुंबई के महालक्ष्मी एरिया में 165 करोड़ की लागत से लगभग 200 पशुओं की एक साथ इलाज के लिए पांच
मंजिला आलीशान वेटरिनरी हॉस्पिटल का निर्माण कराया है कोरोना कल में जब दुनिया संकट से गुजर रही थी उसे समय भी आपके द्वारा मानवता के लिए आर्थिक मदद देकर देश का बहुत बड़ा परोपकार किया है अपने देश के आम अवाम को आर्थिक स्थिति और आवश्यकता को समझते हुए दुनिया की सबसे सस्ती कर जिसकी कीमत ₹100000 से भी कम थी
नैनो के द्वारा भारत के लाखों लाख लोगों के लिए कार उपलब्ध कराकर लोगों का उपकार किया पर विद्यालय के प्राचार्य एस यल साहू वाइस प्रिंसिपल श्रीमती शिल्पा तिवारी मोहम्मद हाशिम, सीनियर शिक्षक एसपी गुप्ता पब्लिक रिलेशन ऑफिसर श्रीमती उषा चौधरी खेल प्रभारी यम यल रजक स्कूल हेड गर्ल्स रिशिता निगम हेड बॉय गवेन्द्र विश्वकर्मा असेंबली इंचार्ज पलक निगमसहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बालक बालिकाएं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी





.jpg)