साइकिल मिलते,ही खिले छात्र छात्रों के चेहरे, समाज,सेवी अखिल पांडे और एसडीएम की मौजूदगी में छात्राओं को भेंट की गई साइकिलें
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। बालक तथा,बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान करने की योजना चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल ग्राम पंचायत बिचुआ तहसील एवं जिले के शासकीय स्कूल
पहाड़ी एवं शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को शासन की योजना के तहत साइकिल भेंट की गई।शासकीय हाई स्कूल पहाड़ी एवं बिचुआ में समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य पुत्र,अखिल पांडेय एवं ग्राम पंचायत बिचुआ,के उपसरपंच एवं ग्राम के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही,साथ कटनी एसडीएम
प्रदीप मिश्रा व नायब तहसीलदार की उपस्थिति में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों के साथ ग्रामीण जन एवं अभिभावक भी उपस्थित रहें। शासन की योजना के तहत साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी



.jpg)