विजयादशमी : पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया पूजन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। विजयदशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन की परम्परा निभाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा थे उनके साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन,नगर निगम अध्यक्ष,मनीष पाठक, कलेक्टर, दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक, अभिजीत रंजन, एडिशनल एसपी संतोष डाहेरिया, भाजपा प्रदेश
कार्यसमिति सदस्य,पीतांबर टोपनानी,रामरतन पायल और अन्य जनप्रतिनिधि सहित पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि विधान से हथियारों का पूजन किया।इस दौरान शस्त्रों की पूजा विधि विधान से पूजन कर हवन आहुति दी। सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। पुलिस लाइन में इस दिन
हथियारों की पूजा करने की परंपरा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, रामचंद्र तिवारी,चमनलाल आनंद, सुरेश सोनी ,मृदुल द्विवेदी, विजय गुप्ता,मृदुल मिश्रा, सचिन तिवारी,पार्षद,शशिकांत तिवारी, श्री नवीन मोटवानी,अक्षय श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र गर्ग आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)